ग्रामीणों ने खुद सील की ग्राम पंचायतों की सीमाएं , नियम तोड़ने पर लगाया जुर्माना

ग्रामीणों की जागरूकता से ग्राम पंचायतों में नहीं पंहुचा कोरोना
(जबलपुर) जिला प्रशासन की सक्रियता व ग्रामीणों की जागरूकता से जबलपुर जिले की 516 ग्राम पंचायतों में से 226 ग्राम पंचायतों में कोरोना नही पहुँच पाया।यहां ग्रामीणों ने जनता कर्फ्यू के समय से गांव के प्रवेश द्वार तक को सील कर दिया। वे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने का पालन सख्ती से कर रहे हैं जो नियम तोड़ता है उसके खिलाफ गांव में ही जुर्माना लगाया जाता है। इसी का नतीजा है कि इन गांवों में कोरोना के मरीज नहीं है। जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के जिन ग्राम पंचायतों में कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है उनमें जबलपुर जनपद के 42,पनागर के 18,पाटन की 11,शहपुरा व कुंडम के 46- 46, सिहोरा के 29,मझौली के 34 ग्राम पंचायत शामिल है। जहां एक्टिव केस नहीं पाये गये। कोविड से मुक्त ग्राम पंचायतों के आधार पर देखें तो जबलपुर जनपद में 15, पनागर में 10, पाटन में 12, कुंडम में 12, सिहोरा में 6 और मझौली में 14 ग्राम पंचायत कोविड मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की दृष्टि से जिले के संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में 670 व्यक्तियों ने कोविड को परास्त कर दिया है। जिसमें जबलपुर जनपद में 211, पनागर में 82 ,पाटन में 149, शहपुरा में 26, कुंडम में 79, सिहोरा में 77 व मझौली में 53 व्यक्ति आज की स्थिति में कोविड से स्वस्थ हो चुके हैं। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर जनपद के सुकरी, धनपुरी, हरई, मगेली, सालीवाड़ा और बरगी ऐसे गांव जो कोविड मुक्त हैं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें