सांसद कोविड केयर सेंटर पहुंचकर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने बढ़ाया मरीज़ो का मनोवल
मरीजों से की चर्चा, बढ़ाया मनोबल
कटनी – कोरोना वायरस जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ रहे मरीजों के लिए सायना इंटरनेशनल स्कूल में सर्व सुविधायुक्त सांसद कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है। शुक्रवार को पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक सांसद कोविड केयर सेन्टर पहुंचे। जहां पर उन्होने उपचाररत मरीजों और ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सीय स्टॉफ के साथ भेंट की। विधायक श्री पाठक ने इस दौरान सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपचारत मरीजों का मनोबल बढ़ाये हुये उत्साह वर्धन किया। श्री पाठक ने कहा कि कोरोना से आपकी जंग में पॉजिटिव सोच व ऊंचा मनोबल भी ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में कारगर होगा।
इस दौरान श्री पाठक ने सभी कहा कि आप योग करें, परिसर में चल रहें मधुर संगीत में खोकर नकारात्मक उर्जा को हटाकर सकारात्मक उर्जा का संचार करें। निश्चित ही जीत आपकी होगी। उल्लेखनीय है कि सांसद कोविड केयर सेंटर में जिला चिकित्सालय द्वारा दवाइयां, उपचार की किट प्रदान कर पूर्ण स्वस्थ होने तक मरीजों को रखा जा रहा है। ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए सांसद श्री वीडी शर्मा जी द्वारा 20 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई गई है। इन कोविड सेंटरों का एक उद्देश्य चिकित्सीय सामग्री के साथ सकारात्मक माहौल के साथ पृथकवास में रहते हुए संक्रमित व्यक्ति द्वारा संक्रमण और आगे न फैले व कोरोना की चैन टूटे, इस दिशा में प्रयास किये जा रहें है।
