सर्विलान्स और कम्युनिटी हैल्थ रिस्पॉन्स टीमें सतत् सक्रिय रहें – कलेक्टर

                                                   बीएमओ तथा स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम, सर्विलॉन्स टीम और कम्युनिटी हैल्थ रिस्पॉन्स टीमों को सजग और सतत् रुप से सक्रिय रहने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुये कहा कि आप सब के निष्ठापूर्ण कठोर परिश्रम से कर्तव्यों के निर्वहन और सजगता, तत्परता के प्रयासों से जिले को कोरोना संक्रमण से बचाकर सुरक्षित रखा है। खतरा अभी कम नहीं हुआ है। लॉकडाउन 3 मई तक की चुनौतीपूर्ण अवधि में और भी अधिक सक्रियता और सजगता से काम करने की जरुरत है। जिला अस्पताल कटनी के सीमएचओ कक्ष में बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार सेवाओं की समीक्षा के दौरान यह बातें कहीं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम, सिविल सर्जन डॉ0 एस0के0 शर्मा, जिला प्रबंधक एनएचएम घनश्याम मिश्रा सहित बीएमओ उपस्थित थे।

            कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में बाहर से आये श्रमिकों और नागरिकों की सतत् मॉनीटरिंग और स्वास्थ्य जांच कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये महत्वूपर्ण हिस्सा है। रेपिड रिस्पॉन्स टीम, सर्विलान्स टीम और अन्य जिले तथा राज्यों से अपने जिले में आये ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को कोरोन्टाईन अवधि में निगरानी के लिये गठित कम्युनिटी हेल्थ रिस्पॉन्स टीम के कर्मचारी सजग रहकर सर्तकता पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखने अथवा पॉजीटिव मिलने की स्थिति में गाईडलाईन के अनुसार एसओपी संबंधी कार्यवाही करें। अपने जिले में संक्रमण का प्रवेश नहीं हो पाये, इसके लिये प्रवेश नाकों पर डॉक्टर की टीम भी नियुक्त है। अत्यावश्यक सेवा के वाहनों के चालक एवं अन्य स्टाफ की स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध कोरोना वायरस संक्रमित दिखता है, तो जानकारी को छुपायें नहीं, प्रशासन के तत्काल ध्यान में लायें और एसओपी के अनुसार कार्यवाही करें। स्वास्थ्य विभाग का अमला अपने निर्धारित मुख्यालय पर रहें। उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा सामग्री, उपचार सामग्री उपलब्धता कराई जा रही है। स्वास्थ्य जांच के दौरान सोशल डिस्टेन्स एवं अन्य सावधानियों के साथ स्वयं की स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा करें। मानव के इतिहास में इतनी खतरनाक और गंभीर महामारी अब तक प्रकाश में नहीं आई है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिये मानवता की सेवा और अपना सेवाधर्म निभानें का यह मौके है। घबरायें नहीं, लोगों की जान बचाने और स्वास्थ्य की रक्षा का दायित्व आपके कन्धों पर है। पूरी क्षमता और कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन करें।

            कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो गया है। खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों तथा कार्यरत कर्मचारियों की आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य जांच करें। अपने जिले में संक्रमण नहीं होने पाये, इसके लिये जिले में बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष निगाह रखने की जरुरत है। बाहर से आये लोगों का 28 दिन का कोरोन्टाईन किया गया है।

            जिले में चोरी-छिपे लोगों को आने से रोकने के लिये पुलिस नाकों के अलावा वन क्षेत्रों में 14 फॉरेस्ट चौकी के नाके भी बनाये गये हैं। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण को रोकने और भी प्रभावी व्यवस्थाओं के संबंध में बीएमओ से सुझाव भी लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 निगम ने बताया कि जिले में 236 पीपीई किट, 1220 एन-95 मास्क, 2090 हैण्ड सैनीटाईजर, 95 बॉडी सूट, 8 थर्मल थर्मामीटर और पर्याप्त मात्रा में थ्री लेयर मास्क और दस्ताने उपलब्ध हैं। जिनका वितरण मैदानी क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और चिकित्सा के उपयोग के लिये बीएमओ को किया जा रहा है। विधायक संजय पाठक द्वारा बरही चिकित्सालय के लिये 50 और विजयराघवगढ़ के चिकित्सालय के लिये 100 पीपीई किट प्रदान किये गये हैं।

     

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें