मध्यप्रदेश में व्हाट्सएप के माध्यम से मिलेगी कोविड-19 अस्पतालों एवं उपलब्ध बेड की जानकारी
( कटनी )– मध्यप्रदेश में कोविड-19 अस्पतालों की सूची एवं अस्पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी प्रदाय करने हेतु प्रदेश शासन द्वारा व्हाट्सएप बॉट विकसित किया गया है। चैट बॉट का उपयोग निम्न में से किसी एक तरीके से किया जा सकता है। इनमें इस मोबाइल नंबर +919407299563 को अपने मोबाइल कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव करें एवं व्हाट्सऐप प्रारंभ कर सेव किए गए नंबर के चैट बाक्स में ‘‘Hi’’ टाइप करें। इसके अलावा https://wa.link/7eqvos लिंक को क्लिक कर व्हाट्सएप ओपन करे एवं चैट बाक्स में पहले से दर्शित “HI” मेसेज भेजें। उसके पश्चात् चैटबोट आपका मार्गदर्शन कर वांछित जानकारी प्राप्त करने में सहायता करेगा।
