6 किसानों ने बेची 48 क्विंटल गेहूं की उपज

कटनी  रबी उपार्जन के तहत जिले के 102 गेहूं खरीदी केन्द्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव की सावधानियों और सोशल डिस्टेन्सिंग के पालन के बीच गेहूं खरीदी का कार्य 15 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर गेहूं की खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं और खरीदी प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों में 2 पालियों में 3-3 किसानों की फसल की तुलाई के उद्देश्य से प्रति खरीदी केन्द्र 6-6 किसानों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं। खरीदी केन्द्र में नहीं पहुंचने वाले किसानों को दूरभाष से सम्पर्क भी किया जा रहा है। जिनमें किसानों द्वारा फसल की गहाई और खलिहान में रखे होने की सूचना दी जा रही है। अब तक 6 किसानों द्वारा अपनी 48 क्विंटल गेहूं की उपज का विक्रय करने की सूचना प्राप्त हुई है। जिनमें कौडि़या में 3, चाका, कैलवारा, बिलहरी और बड़गांव में एक-एक किसान ने गेहूं विक्रय किया है। वृहताकार सोसायटी सेन्ट्रल वेयर हाउस कटनी में पहुंचे एक किसान को सबसे पहले हाथ धुलवाये जाकर उसकी गेहूं की खरीदी की गई है।

   

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें