चिन्हित सब्जी मंडियों से कोविड प्रोटोकाल के तहत कराया गया व्यवसाय
कटनी – कोविड -19 के संक्रमण के प्रकोप पर अंकुश लगानें के उद्वेश्य से जिला प्रशासन के निर्देशन में निगम प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। लॉकडाउन की अवधि में नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चिन्हित थोक सब्जी मंडी ट्रोसपोर्ट नगर पुरैनी सहित फारेस्टर प्लेग्राउण्ड, हाउसिंग बोर्ड ग्राउण्ड, माधवनगर उत्कृष्ट विद्यालय के सामनें स्थित फुटकर सब्जी मंडी स्थलों में प्रोटोकाल के तहत सब्जी मंडियों के संचालन किया जाकर संर्क्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के प्रयास रोजाना किये जा रहे है।
निगमायुकत सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा रोजाना मंडी स्थलों में आवश्यक व्यवस्थांए पूर्ण कराई जाकर ट्रांसपोर्टनगर थोक सब्जी मंडी के व्यवसाईयों को मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए सामग्री खरीदनें पश्चात फुटकर सब्जी विक्रेताओं को नागरिकों की सुविधा हेतु ठेले में सामग्री रख नगर की विभिन्न गलियों मंे प्रातः 10 बजे तक भ्रमण कर व्यवसाय करनें हेतु भेजा जा रहा है।
फारेस्टर प्लेग्राउण्ड, हाउसिंग बोर्ड ग्राउण्ड, माधवनगर उत्कृष्ट विद्यालय के सामनें रोजाना साफ सफाई उपरान्त सोशल डिस्टेंसिंग हेतु निर्धारित दूरी पर चूने की लाईनिंग आदि का कार्य कराया जाकर 10-10 फुट की दूरी पर सब्जी व्यवसाईयों को खडा कराते हुए कोविड प्रोटोकाल के साथ व्यवसाय कराया जा रहा है।
नगर के किसी भी एक स्थल पर बैठकर या खडे होकर व्यवसाय करनें से संक्रमण फैलनें की संभवना को दृष्टिगत रखते हुए अतिक्रमण अमले द्वारा निरंतर विभिन्न मुख्य स्थलों का निरीक्षण किया जाकर दुकानों को बंद करानें की कार्यवाही की जा रही है आज प्रातः निरीक्षण के दौरान खिरहनी ओव्हर ब्रिज के नीचे बठैकर सब्जी व्यवसाय करनें वालों पर कार्यवाही की जाकर सब्जी की दुकानें बंद कराते हुए फारेस्टर प्लेग्राउण्ड से अथवा ठेले में सामग्री रखकर प्रातः 10 बजे तक नगर के विभिन्न वार्डो में घूमकर व्यवसाय करानें की कार्यवाही की गई।
