ब्रेकिंग न्यूज़ : सांसद कोविड केयर सेंटर में दवाईयों के साथ योग एवं मनोरंजन से खुशी का माहौल
(कटनी) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के द्वारा कोरोना पीड़ितों के लिए प्रारंभ किये सांसद कोविड केयर सेंटर सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में कोरोना से पीड़ित मरीजों की देखभाल व इलाज शासन द्वारा नियुक्त मेडिकल स्टाफ के द्वारा किया जा रहा है जिससे मरीज स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर अपने घर जा रहें है । कोविड सेंटर में दवाईयों के साथ योग के माध्यम से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर मेडिकल स्टाफ द्वारा जोर दिया जा रहा है क्योंकि योग भारत के पास प्रकृति प्रदत्त ऐसी अमूल्य धरोहर है जिसे करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है । योग से निरोगी रहने की करीब पांच हजार वर्ष पुरानी मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दवाई के साथ-साथ भर्ती मरीजों को सुबह शाम योग कराये जा रहें है इसके लिए एक बड़ी LED स्क्रीन में योग सीखने वाले वीडियो के माध्यम से योग कराये जा रहें है। कोरोना के मरीजों की जल्द रिकवरी के लिए योगासन और प्राणायाम करना चाहिए ऐसा मानते हुए डॉक्टर्स भी प्राणायाम करने की सलाह दे रहे हैं।
डॉक्टरों का मानना है योग करने से फेफड़े बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं। योग करने से छाती वाला हिस्सा खुलता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है, योग से पाचन क्रिया भी तेज होती है। योग से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होता है सांस लेने में आसानी से लेकर शरीर की रोग-निरोधक क्षमता बेहतर करने के लिए खासतौर पर अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका ,भ्रामरी,कपालभाति प्राणायाम कराये जा रहें है।
