बहोरीबंद विधायक श्री पाण्डेय ने रीठी में ली विकासखण्ड स्तरीय बैठक

कोविड-19 सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की भी की विस्तृत समीक्षा

संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

कटनी  सोमवार को बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय ने रीठी विकासखण्ड में विकासखण्ड स्तरीय बैठक ली। इस दौरान उन्होने विकासखण्ड अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही क्षेत्र में पेयजल और विद्युत व्यवस्थाओं का भी रिव्यू किया।

बैठक में विधायक श्री पाण्डेय संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। साथ ही प्रत्येक पात्र हितग्राही को खाद्यान्न मिले, यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी बैठक में विधायक ने दिये।

            इसके साथ ही वर्तमान में कोविड संक्रमण को लेकर भी विकासखण्ड अंतर्गत की जा रही गतिविधियों की जानकारी विधायक श्री पाण्डेय ने ली। उन्होने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमण को रोकना है। इस दिशा में विभागीय अधिकारी आवश्यक कदम उठायें। इस आपदा को रोकने क्या-क्या प्रयास किये जाने चाहिये, इस पर भी विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी विधायक श्री पाण्डेय विभागीय अमले को दिये। इस अवसर सीईओ जनपद प्रदीप सिंह, प्रभारी तहसीलदार राजेश पाण्डेय, बीएमओ, संबंधित थाना प्रभारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें