उपार्जन के जिलास्तरीय कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने गुरुवार को रबी उपार्जन के लिये सहायक पंजीयक सहकारिता के कार्यालय में बनाये गये जिलास्तरीय कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कन्ट्रोल रुम को प्राप्त होने वाली शिकायतें और उनके निराकरण की प्रक्रिया का जायजा लिया। कन्ट्रोल रुम शिफ्ट प्रभारी वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक अनीता ने बताया कि गत दिवस से संचालित कन्ट्रोल रुम में अब तक दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिनका तत्काल निराकरण कराया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी पी0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि गेहूं उपार्जन के साथ ही उचित मूल्य की दुकानों में सोशल डिस्टेन्स के पालन संबंधी शिकायतें भी कन्ट्रोल रुम में प्राप्त की गई हैं।

            कलेक्टर श्री सिंह ने कन्ट्रोल रुम प्रभारी को निर्देशित किया कि गेहूं खरीदी केन्द्रों में किसानों के आवक, सोशल डिस्टेन्स का पालन और स्वच्छता तथा संक्रमण से बचाव की सावधानियों, केन्द्रों में सैनीटाईजर, साबुन, पानी और मास्क के प्रयोग संबंधी जानकारी भी कन्ट्रोल रुम में संकलित करें।

            जिला आपूर्ति अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि सहायक आयुक्त सहकारिता के कार्यालय कक्ष क्रमांक 115 में स्थापित कन्ट्रोल रुम का दूरभाष 07622-222611 है। कन्ट्रोल रुम में समन्वय के लिये वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक एस0एन0 प्रजापति मोबाईल नंबर 9479527884 को नियुक्त किया गया ळै। कन्ट्रोल रुम में पंजी का संधारण कर भोपाल के कन्ट्रोल रुम दूरभाष क्रमांक 0755-2551471 से समन्वय रखा जा रहा है। कन्ट्रोल रुम प्रतिदिन प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित रहेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें