अवैध शराब विक्रय की सूचना पर झिंझरी पुलिस की कार्यवाही

Advertisement

दबिश देकर जप्त की 10 लीटर अवैध मदिरा, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण किया पंजीबद्ध

कटनी  अवैध शराब की विक्री पर झिंझरी पुलिस ने दबिश देकर 6900 रुपये मूल्य की अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में कुल 10 लीटर अंग्रेजी एवं देशी मदिरा जप्त पुलिस बल द्वारा जप्त कर प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया है।

            पूरे प्रकरण के अनुसार एनएच 30 हाईवे पर हाईवे ढ़ाबे में अवैध शराब की बिक्री के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर झिंझरी चौकी प्रभारी रश्मि सोनकर एवं स्टाफ द्वारा संबंधित ढ़ाबे पर औचक दबिश दी गई है। इस कार्यवाही में पुलिस अमले द्वारा मौके पर 10 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब की जप्ती की गई। जप्तशुदा शराब की कीमत 6900 रुपये है।

            इस दौरान संबंधित आरोपी रजनी नायब पति अमित नायक उम्र 38 झिंझरी निवासी थाना माधवनगर के विरुद्ध कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम की धारा 34, 36 के तहत प्रकरण भी पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में झिंझरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि सोनकर, प्रधान आरक्षक मनीष अतरौलिया, मनीष कोरी एवं अन्य संबंधित स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें