2 लाख 50 हजार रुपये की अवैध शराब और एक मोटर साईकल पकड़ी गई

Advertisement

आरोपी के विरुद्ध अपराध किया पंजीबद्ध

कटनी   कटनी  जिले में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब को लेकर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर दी गई दबिश में 50 पेटी अवैध शराब बड़वारा पुलिस द्वारा जप्त की गई है। इस शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्यवाही में शामिल पुलिस अमले को पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने पुरुस्कृत करने की घोषणा भी की है।

            पूरे प्रकरण के अनुसार 12 मई को पेट्रोलिंग के जरिये मुखबिर की सूचना बड़वारा पुलिस को प्राप्त हुई थी। जिसमें ग्राम विलायतकलां शासकीय आदिवासी स्कूल के पार आरोप साजल जैसवाल पिता लक्ष्मण जैसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी बरहटा थाना चंदिया जिला उमरिया का अपने पिता के साथ मोटर साईकल क्रमांक एमपी-54-एमबी-0813 में शराब की पेटियां रखकर बड़वारा की तरफ जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने तत्काल उस स्थान पर घेराबंदी का रेड की कार्यवाही की। जिसमें आरोपी साजल जैसवाल को मोटर साईकल एवं अवैध शराब की दो पेटियों सहित पकड़ लिया गया। इस दौरान मोटर साईकल में पीछे बैठा व्यक्ति भाग में सफल रहा।

            जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की। जिस पर आरोपी द्वारा शराब को बड़वारा की तरफ ले जाकर बेचने के बारे में बताया गया। साथ ही स्वयं के घर पर भी अवैध शराब की पेटियां रखे होने की जानकारी भी दी।

            इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी थाना प्रभारी बड़वारा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद जारी निर्देशों के तहत बड़वारा टीआई द्वारा अधीनस्थ अमले के साथ आरोपी के घर पर रेड की कार्यवाही की गई। जिसमें 48 कार्टून में रखी प्लेन अवैध मदिरा मौके पर ही जप्त कर सीलबंद किया गया। कुल 50 पेटी (450 लीटर) अवैध शराब कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये की जप्त कर आरोपी और मोटर साईकल को थाने लाया गया। जहां संबंधितों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।

            इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़वारा रोहित डोंगर सहित उप निरीक्षक एल.पी. विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक अवध भूषण दुबे, रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक रमेश सिंह, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह, आरक्षक नंदकिशोर पटेल, आरक्षक सुशील दुबे, आरक्षक अभय यादव, सैनिक सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें