सार्वजनिक स्थलों को संक्रमण मुक्त रखनें के प्रयास अनवरत जारी

Advertisement

कटनी  कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा कोविड महामारी के संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु सत्त प्रयास किये जा रहे है। नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे इस हेतु स्वच्छता सैनिकों द्वारा दो पालियों मे नगर की सफाई का कार्य किया जा रहा है। निगम कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त होनें वाली सफाई संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के प्रयास भी रोजाना किये जा रहेे है।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में किसी भी माध्यम से कोरोना संक्रमण का प्रसार न हो सके इस हेतु निगम प्रशासन द्वारा रोजाना नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मुख्य मार्गो की रात्रीकालीन सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया जा रहा है। डोर टू डोर नागरिकों के घरों से कचरा संग्रहण किया जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक उपायों को अपनानें की उद्घोषणा की जा रही है।

नगर को संक्रमणमुक्त रखनें हेतु निगम के स्वच्छता दूतों द्वारा आज प्रातः 5 बजे से दिव्यांचल कोविड केयर केन्द्र, सायना कोविड केयर केन्द्र, जोन कार्यालय स्थित कोविड सहायता केन्द्रों,  ट्रांसपोर्टनगर पुरैनी स्थित थोक सब्जी मंडी स्थल सहित नगर के चिन्हित अन्य फुटकर सब्जी विक्रय स्थलों की सफाई, बस स्टेण्ड परिसर के विभिन्न स्थलों राम मनोहर लोहिया वार्ड अहमदनगर मस्जिद के आसपास के क्षेत्र की सफाई, सहित नगर के मुख्य मार्गो मिशन चैक, घंटाघर, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड स्थित सिविल लाइन, भीमराव चैक से विवेकानंद चैक, बरगवां मुख्य मार्ग स्थित रिलायन्स पेट्रोल पंप के पास सडक किनारे की झाडियों की कटाई, कावस जी वार्ड शमशान भूमि के पीछे मलिन वंशकार बस्ती की सफाई, भट्टा मोहल्ला शमशान भूमि के अंदर सहित नगर के अन्य स्थलों एवं सांई मंदिर से सब्जी मंडी गेट तक डिवाईडर की सफाई, बरगवां ओव्हर ब्रिज के पास से डिवाइडर की सफाई का कार्य कराया गया।

नगर की नालियों के अपशिष्ट की सफाई व्यवस्था के तहत बाल गंगाघर तिलक वार्ड स्थित इंदिरा नगर कॉम्पलेक्स के पास वाली नालियों, जालपा देवी वार्ड राष्ट्रीय स्कूल के बाजू वाली नाली की सफाई एवं जाम को खुलवानें का कार्य, महात्मा गांधी वार्ड गौर गली की नालियों, गुरूनानक वार्ड लल्लू भैया पार्क के सामनें वाली नाली, कावस जी वार्ड में जोगनी माता मंदिर के सामनें तथा गढडा टोला मलिन बस्ती की नालियों की सफाई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड मुख्य मार्ग की नालियों सहित नगर के अन्य स्थलों की नालियों एवं नाले की सफाई का कार्य कराया जाकर नगर को साफ एवं संक्रमण मुक्त रखने के प्रयास किये गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें