ब्रेकिंग न्यूज़ : महिला एवं बच्चे के अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Advertisement

(कटनी) कटनी जिले के विजयराघवगढ़ अंतर्गत हरदुआ कला में खुशीलाल पटेल के कुएं में अज्ञात महिला एवं बच्चे का शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ के द्वारा मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री शिखा सोनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर के द्वारा मामले की जांच कर इस दोहरे अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई है। अज्ञात महिला की पहचान करने में साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नीरज दुबे एवं आरक्षक प्रशांत का विशेष सहयोग रहा।

इस अंधे हत्याकांड के पर्दाफाश करने में उप निरीक्षक आर एल चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक मनसुखलाल साहू , प्रधान आरक्षक सोमनाथ शर्मा, के के शुक्ला, देवचंद्र भलावी, जनार्दन तिवारी, अरविंद गर्ग, आरक्षक पप्पू प्रजापति, सुरेंद्र ठाकुर, महिला आरक्षक नेहा सिंह का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने इस अंधे हत्याकांड के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें