नगर निगम कटनी है कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के प्रति गंभीर , शहर में जारी है निरंतर स्वच्छता अभियान
कटनी – निगम प्रशासन द्वारा कलेक्टर एवं प्रशासक श्री प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द सिंह धाकरे के कुशल निर्देशन में नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रोजाना नगर की सफाई व्यवस्था के साथ कोरोना संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु कीटनाशक दवा का छिडकाव सैनेटाइेजेशन आदि के कारगार उपाय किये जा रहे है।
प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के स्वच्छता दूतों द्वारा रात्रिकालीन नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मार्गो की सफाई के साथ प्रातः से ट्रोसपोर्टनगर सब्जी मंडी सहित अन्य चिन्हित सब्जी विक्रय स्थलों की सफाई सोशल डिस्टेंसिंग हेतु चूनें की लाईनिंग व गोले का कार्य, जोन कार्यालय स्थित कोविड सहायता केन्द्रों, बस स्टेण्ड परिसर, इंदिरा नगर पावर हाउस गली सहित नगर के अन्य वार्डो की मुख्य एवं अन्य गलियों की सफाई के साथ ही सायना कोविड केयर केन्द्र, धर्मलोक हास्पिटल के मेडिकल वेस्ट के उठाव का कार्य किया गया।
ईद पर्व को दृष्टिगत रखते हुए राम मनोहर लोहिया वार्ड अहमद नगर मस्जिद के पास जयप्रकाश वार्ड स्थित ईदगाह परिसर एवं आसपास, शिवाजी वार्ड स्थित मस्जिद के आसपास सफाई एवं चूने की लाईनिंग, राजीव गांधी वार्ड स्थित बैलटघाट बस्ती, मस्जिद के पास, राम जानकी हनुमान वार्ड स्थित मस्जिद के आसपास एवं पहुंच मार्ग, राम निवास सिंह वार्ड मस्जिद के आसपास, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित मदरसा के आसपास की सफाई सहित बरगवां मेन रोड सुलभ के पास मुख्य मार्ग, कटायेघाट मोड के पास, नदीपार स्थित सब्जी मंडी से इंदिरा नगर तक के मुख्य मार्ग के डिवाइडर की सफाई का कार्य कराया जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया। नगर की नालियों की सफाई व्यवस्था के तहत महात्मां गांधी वार्ड स्थित गांधीगंज के विभिन्न स्थलों की नालियों, कावस जी वार्ड शमशान भूमि के सामने एवं दुर्गा मंदिर के सामने वाले नाले की सफाई सहित नगर के अन्य स्थलों के नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया जाकर अपशिष्ट के उठाव का कार्य किया गया।
