ब्रेकिंग न्यूज़ : लोगों को लात मारने वाले तहसीलदार की पब्लिक ने की पिटाई

Advertisement
( इंदौर ) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीज को लेने पहुंचे देपालपुर तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह और पटवारी प्रदीप चौहान के साथ मरीज व उसके बेटे द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने 2 मई को बेवजह घूम रहे लोगों को पकड़कर उन्हें मेंढक बनाकर बाजार में घुमाया। इस दौरान ठीक से मेंढक नहीं बन पाने के कारन एक युवक को तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने पीछे से लात मार दी थी  , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
कोविड सेंटर में भर्ती करवाने को लेकर हुआ विवाद 
पुलिस से  प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना पाॅजिटिव मरीज गब्बू पिता भगवान उम्र 52 वर्ष को कोविड सेंटर में भर्ती करवाने के लिए बुधवार शाम  तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह, पटवारी प्रदीप चौहान टीम के साथ लेने पहुंचे थे। गब्बू की कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट तीन दिन पहले पाॅजिटिव आई थी। जब टीम ने उसे चलने के लिए कहा तो गब्बू पहले तो ठीक होेने की बात कहने लगा और जब कहा कि तीन दिन में तुम ठीक कैसे हो गए तो वह भागने लगा। उसे रोका तो पीछे से उसका बेटा अर्जुन उम्र 25 वर्ष आया और तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह से मारपीट करना शुरू कर दिया। पटवारी प्रदीप चौहान ने बचाने का प्रयास किया तो गब्बू भी दौड़कर आया दोनों ने तहसीलदार और पटवारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके चेहरे , सिर एवं हाथ में चोट आई है। इसके साथ ही आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की  धमकी भी दी। थाना प्रभारी मीना कर्नावत ने बताया है की  दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 294, 506 व महामारी एक्ट में भी प्रकरण दर्ज किया है।  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रवि कुमार सिंह एवं  तहसीलदार सिंह ने बताया की  आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
आरोपी के भाई ने तहसीलदार पर अपशब्द कहने और चांटा मरने का लगाया आरोप 
आरोपी अर्जुन के भाई नंदबिहारी चौहान ने बताया कि पापा व भाभी कविता तीन-चार दिन पहले पाॅजिटिव आए थे। बुधवार को देपालपुर में निजी अस्पताल में जांच करवाई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। यही रिपोर्ट मोबाइल में दिखा रहे थे तो ​​​​​​ तहसीलदार ने अपशब्द कहें, रोका तो पापा को चांटा मार दिया। फिर विवाद बढ़ता गया। उन्होंने बताया कि तहसीलदार पूरे इलाके में पुलिस टीम को साथ लेकर घूमते हैं और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इस सम्बन्ध में एक वीडियो भी वायरल हो चुका है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें