ब्रेकिंग न्यूज़ : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं बोर्ड की परीक्षा हुई रद्द, बारहवीं की परीक्षा स्थगित

(भोपाल) मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 10वीं हाईस्कूल परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2021 का आयोजन नहीं किए जाने पर हाईस्कूल के नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम निर्धारित मापदंड के अनुसार तैयार किये जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियमित विद्यार्थियों के लिए छमाही , प्री बोर्ड , यूनिट टेस्ट और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा फल तैयार किया जाएगा तथा इन परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को भी 33 अंक देकर पास घोषित किया जाएगा। जो विद्यार्थी यदि आसंतुष्ट होते हैं तो वह भविष्य में आयोजित परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा दे सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आदेश जारी किए जाने से बहुत दिनों से चले आ रहे हैं संशय की स्थिति पर पूर्ण विराम लग चुका है और विद्यार्थियों के साथ उनके पालकों ने भी चैन की सांस ली है। ज्ञात हो की कोरोना संक्रमण के कारण बच्चो को जोखिम में न डालकर यह फैसला लिया गया है पिछले कई दिनों से मीडिया में दसवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जो खबर तरह तरह की खबर आ रही थी जिसके कारण विद्यार्थीयो के साथ उनके अभिभावकों में भी असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई थी लेकिन इस आदेश के बाद पूरी तरह यह स्पष्ट हो चुका है कि शिवराज मामा अपने भांजे एवं भांजीयों की जान को कोरोना संक्रमण के दौरान जोखिम में नहीं डाल सकते।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें