खुशियों की दास्तां : भगवान महावीर कोविड केयर सेंटर से कोरोना को मात देकर पहुंचे घर

 10 कोरोना फाईटर्स ने कोरोना को दी मात

कटनी कटनी जिले में कोरोना के संक्रमण से बचाव और कोविड पॉजीटिव मरीजों को स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने हर स्तर पर प्रयास जारी हैं  जिसमें शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक व अन्य संगठन भी अपनी सक्रिय सहभागिता के साथ ही इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। इन्ही प्रयासों के अब सार्थक परिणामें भी सामने आने लगे हैं। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसमें मरीजों के मनोबल और चिकित्सीय सेवाओं के दम पर लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर भी सकुशल पहुंच रहे हैं।

इन्ही में शामिल हैं, पूजा, रोशनी, नताशा, विनीता, चांदनी, पिंकी, सोमा, विनीता, विभा और दुर्गा, जिन्होने कोरोना को मात दी। यह सभी कोरोना फाईटर्स 7 से 17 वर्ष उम्र के बच्चे हैं, जिन्होने अपने मनोबल, कोविड-19 की गाईडलाईन का सख्ती से पालन किया और कोविड को परास्त कर स्वस्थ्य हुये हैं।  ये सभी कोरोना फाईटर्स भगवान महावीर कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुये, जिसके बाद सकुशल अपने परिवार के बीच भी पहुंचे हैं। इन सभी का उपचार भगवान महावीर कोविड केयर सेन्टर में चल रहा था ,जहां उन्हें चिकित्सीय परामर्श, दवायें और अन्य आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराई गईं, जिसके सार्थक परिणामों के तहत आज ये सभी सकुशल स्वस्थ्य होकर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें