एसीसी , एवरेस्ट प्लान्ट कैमोर और एसीसी निर्माणाधीन प्लान्ट अमेहटा माईक्रो कंटेनमेन्ट की अवधि बढ़ाई गई
आगामी आदेश तक बढ़ाई गई अवधि
कटनी – इंसीडेन्ट कमाण्डर एवं उप खण्ड मजिस्ट्रेट विजयराघवगढ़, बरही प्रिया चन्द्रावत द्वारा आदेश जारी करते हुये एसीसी सीमेन्ट वर्क्स कैमोर, एसीसी अमेहटा एवं एवरेस्ट कम्पनी लिमिटेड कैमोर में घोषित किये गये माईक्रो कंटेनमेन्ट की अवधि को आगामी आदेश तक के लिये बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में उपखण्ड में कोविड-19 की रोकथाम के लिये संबंधित क्षेत्रों में माईक्रो कंटेन्मेन्ट की अवधि बढ़ाई गई है। यह आदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के तहत एसडीएम विजयराघवगढ़ द्वारा जारी किया गया है।
आदेश के तहत एसीसी प्लान्ट कैमोर का संपूर्ण क्षेत्र, एवरेन्ट प्लान्ट कैमोर का संपूर्ण क्षेत्र तथा ग्राम अमेहटा एसीसी का निर्माणाधीन प्लान्ट का संपूणणर्् क्षेत्र एपी एवं माईक्र कंटेनमेन्ट जोन में शामिल किया गया है।
