राम जानकी हनुमान वार्ड में तीन स्थलों पर की गई माइक्रो कंटेनमेंट जोन की कार्यवाही

Advertisement

कटनी  कोविड-19 के बढते संक्रमण की रोकथाम एवं सुरक्षा की दृष्टि से निगम सीमान्तर्गत कोविड पॉजीटिव पाये जाने पर उक्त क्षेत्र/भवन को माईक्रो कंटेनटमेन्ट जोन चिन्हित किये जाकर साफ सफाई, कीटनाशक दवा के छिडकाव सहित सैनेटाइजेशन की कार्यवाही निरंतर जारी है।

कोविड संक्रमण के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय उपयंत्रियों से संकलित कर विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार एसडीएम एवं इंसीडेन्ट कमाण्डर बलबीर रमन द्वारा आदेश जारी कर नगर निगम क्षेत्र में तीन स्थलों को माईक्रो कंटेनमेन्ट जोन घोषित किया है। जिसमें रामजानकी हनुमान वार्ड स्थित तीन स्थलों रोशन नगर स्थित तलैया के पास एवं सेंट अब्राहम स्कूल के सामनंे तथा सांई पुरम कॉलोनी के पीछे एस.बी.एन स्कूल के पास माइर्क्रो कंटेनमेंट जोन के बैनर लगाकर अन्य आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराई गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें