कोरोना पॉजीटिव मरीजों द्वारा गलत मोबाईल नंबर देने पर होगी कार्यवाही
कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही के लिये एसडीएम को निर्देश
कटनी – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले में कोरोना पॉजीटिव आने वाले मरीजों के द्वारा गलत मोबाईल नंबर देने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के समस्त एसडीएम एवं इंसीडेन्ट कमाण्डर को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया है।
जारी निर्देशों के तहत सार्थक पोर्टल पर दर्ज कोरोना पॉजीटिव पेशेन्ट, जिनके द्वारा गलत मोबाईल नंबर दिया गया है, उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाना है। एैसे व्यक्तियों की सूची प्रति दिवस वॉट्सएप ग्रुप में प्रदर्शित किये जायेंगे। निर्धारित संमंस प्रारुप में नोटिस जारी कर आरआरटी के माध्यम से परीक्षण उपरांत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया गया है।
