विजयराघवगढ़ क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर 6 दुकानों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

Advertisement

कटनी  जिले में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने की दृष्टि से 24 मई की प्रातः 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावशील है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रियंक मिश्रा द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किया गया है। इस आदेश के उल्लंघन पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश भी जारी किये गये हैं। इन्ही निर्देशों के परिपालन में विजयराघवगढ़ अनुविभाग अंतर्गत 6 दुकानें संचालित पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गई है।

            एसडीएम विजयराघवगढ़ प्रिया चन्द्रावत ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र अंतर्गत 6 दुकाने संचालित पाये जाने पर पुलिस, राजस्व और निकाय की संयुक्त टीम द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की गई है। इन दुकानों में श्याम बूट हाउस, जय मां शारदा ट्रेडर्स, केसरवानी किराना स्टोर, हिना जनरल स्टोर, लक्ष्मी किराना स्टोर, शिव प्रसाद किराना स्टोर के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। जिसमें संबंधितों के विरुद्ध 2-2 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित करते हुये 12 हजार रुपये की जुर्माना राशि भी वसूल की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें