ब्रेकिंग न्यूज़ : थाना प्रभारी अरविंद जैन की सराहनीय पहल – ससम्मान जरुरतमंद लोगों को वितरित की गई खाद्यान्न सामग्री
कटनी पुलिस की सामुदायिक सेवा की “संबल योजना” बनी जरुरतमंदों का सहारा
(कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी के द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु जारी जनता कर्फ्यू के दौरान निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को घर तक निशुल्क खाद्यान्न सामग्री पहुंचाए जाने के लिए ऑपरेशन संबल शुरू कराया गया है । कटनी पुलिस की सामुदायिक सेवा की “संबल योजना” के अंतर्गत थाना प्रभारी कैमोर अरविंद जैन के द्वारा खलवारा ग्राम में विधिवत स्टॉल लगाकर लगभग सौ निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को ससम्मान खाद्य सामग्री निशुल्क वितरित की गई। ज्ञात हो कि पुलिस प्रशासन कैमोर एवं एसीसी ट्रस्ट कैमोर सीमेन्ट वर्क्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी अरविंद जैन के द्वारा कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कराते हुए राशन सामग्री का वितरण कराया गया। उनके कुशल नेतृत्व में सेनेटाईजर से हाथ धुलाई, मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का विशेष ध्यान रखा गया। श्री जैन प्रारम्भ से ही अपनी कार्य कुशलता एवं उत्तम कार्यशैली के लिये क्षेत्र मे जानें जाते है। उनके इस कार्य की पूरे क्षेत्र मे सराहना की जा रही है। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी कैमोर अरविंद जैन, उप निरीक्षक अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, आरक्षक सनिल, अचल, शिव , एसीसी सीएसआर हेड एनेट विश्वास, एसीसी चीफ सिक्योरिटी आफीसर नीरज सिंह और एसीसी ट्रस्ट टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मुकेश कुमार बर्मन, कैमोर
