पुलिस और राजस्व की टीम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जुर्मान की कार्यवाही
कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन पड़ा भारी
धारा 188 के तहत भी किये गये प्रकरण दर्ज
कटनी – जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोरोना कर्फ्यू 31 मई की प्रातः 6 बजे तक प्रभावशील किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत विभिन्न गतिविधियों के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं आदेश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दिये गये हैं। इन्ही निर्देशों के परिपालन में शनिवार को विभिन्न स्थलों पर निर्देशों के उल्लंघन पाये जाने पर दलों द्वारा संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
शनिवार को माधवनगर क्षेत्र में आर्शीवाद ट्रेडिंग पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ओम अनाज भण्डार, शोभना मिल्क सेन्टर पर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 5-5 हजार रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। वहीं असाटी ऑटो मोबाईल दुकान पर 2 हजार रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है।
इस प्रकार बिलहरी में बेवजह घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही की गई। कन्हवारा में बैंक का पोस्टर लगाकर फोटो का काम करने वाले के खिलाफ 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ग्राम पंचायत कटंगीकला में लॉकडाउन का उल्लंघन करना दो प्रतिष्ठानों पर भारी पड़ा। मुकेश जर्नरल स्टोर और राधे राधे पान भण्डार पर धारा 188 के तहत कार्यवाही की गई। बिलहरी में दीप साईकल स्टोर पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ग्राम पंचायत सलैया में बबलू राय की होटल और खान जनरल स्टोर पर जुर्माना किया गया। मित्रा मोबाईल कन्हवारा पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बम लहरी किराना राईस मिल पर 2 हजार रुपये की पेनेल्टी लगाई गई। तोमर वॉच कन्हवारा पर धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया। वहीं सुहाने किराना स्टोर पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बाकल में दो दुकानों पर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 1-1 हजार रुपये की पेनेल्टी लगाई गई। बहोरीबंद के कुआ में बेवजह घूमने वालों पर भी चालानी कार्यवाही की गई। बड़वारा में टेलर की दुकान खुली पाये जाने पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बड़वारा में ज्योति किराना स्टोर पर भी 3 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई।
बरही में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर दो दुकानों पर 1-1 हजार रुपये की पेनेल्टी लगाई गई। विलायतकला में खुली तीन दुकानों पर 500-500 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। विजयराघवगढ़ में कान्हा जनरल स्टोर पर 2 हजार रुपये और बड़गांव में गोलयल ट्रेडर्स पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भारत बूट हाउस विजयराघवगढ़ पर भी 2 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई।
