अंर्तराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर ऑनलाईन गतिविधियां आयोजित

Advertisement

कटनी  22 मई को अंर्तराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में जैव विविधता से संबंधित कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्याथियों द्वारा चित्रकला कर अपने स्कूल के ग्रुप में भेजे गए। साथ ही कटनी ईको क्लब ग्रुप में भी जानकारी भेजी गई। इसके साथ ही जैव विविधता दिवस के अवसर यह संकल्प लिए गए कि हम अपनी जैव विविधता के संरक्षण हेतु अपने समाज और गाँव को जागरूक करेंगे व जैव विविधता से सभी को अवगत कराएंगे।

जैव विविधता में भारतवर्ष अन्य देशो की तुलना में बहुत अधिक समृद्ध है और हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि हम उसकी रक्षा करें, जिससे हम इसे अगली पीढ़ी को सौप सके। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय हरित कोर कटनी के द्वारा आयोजित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें