ब्रेकिग न्यूज : मनोज मानव विकास समिति द्वारा चलाया जा रहा है कोविड-19 जागरुकता अभियान
ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ले रही कोरोना सैंपल
(विजयराघवगढ़) प्रशासन के निर्देशन में राजा सरयू प्रसाद सिंह शासकीय मेमोरियल चिकित्सालय के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार के निर्देशन में विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारियों की टीम तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कोरोना सेंपल ले रहे हैं।ग्राम पंचायत पिपरा पहुचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना वॉलिंटियरो द्वारा 50 लोगों की सेंपलिंग की गई। इस अवसर पर डॉक्टर कमल यादव , एमपीडब्ल्यू नंद कुमार पटेल , लैब टेक्नीशियन अशोक जांगडे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुरेश सेन , ग्राम पंचायत सरपंच विनय विश्वकर्मा , सचिन रामदास विश्वकर्मा , सहायक सचिव सौरव शुक्ला सहित ग्राम कोटवार एवं आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
वही क्षेत्र के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन एवं मनोज मानव विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र में घूम घूम कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है। स्वयंसेवी संस्था मनोज मानव विकास समिति के द्वारा शासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने , घर से बाहर ना निकलने , मास्क लगाने , सैनिटाइजर का उपयोग करने , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने , खांसी बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर जांच करवाने आदि उपयोगी बातों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, सुरेश सेन
