ब्रेकिंग न्यूज़ : मध्यप्रदेश के 5 जिलों में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया , कोरोना कर्फ्यू से मिली राहत

Advertisement

(भोपाल) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों मे लगातार कमी आ रही है। कोरोना संक्रमण की कमी को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने कोरोना कर्फ्यू के अनलॉक करने की प्रक्रिया चालू कर दी है। ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व में कहा था कि हम ज्यादा दिन प्रदेश में लाक डाउन नही रख सकते हैं। उन्होंने प्रदेश में पाजिटिविटी दर 5% से कम होने पर कोरोना कर्फ्यू को अनलॉक करने की बात कही थी।

इन पांच जिलों में दी गई कोरोना कर्फ्यू  से राहत 

वर्तमान में मध्यप्रदेश के पांच जिलो झाबुआ,अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर और भिंड मे पॉजिटिविटी दर 5% से कम आने पर कुछ प्रतिबंधों के साथ छूट प्रदान की गई है जिससे इन जिलों में अब कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल सकेगी। दरअसल मध्यप्रदेश के इन 5 जिलों की आपदा प्रबंधन समितियों द्वारा कोरोना संक्रमण दर 5% से कम आने पर 24 से 31 मई तक कुछ प्रतिबंधों के साथ कोरोना कर्फ्यू में छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इन जिलों में दी गई छूट के अनुसार सरकारी ऑफिस 100% अधिकारी एवं 25% कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ समयानुसार खुलेंगे। ग्रामीण इलाकों में दुकानें खुल सकेगी और कंस्ट्रक्शन गतिविधियां कोविड प्रोटोकॉल के साथ शुरू होंगी। इस दौरान जरूरी कामकाज की शुरुआत भी की जाएगी। हालांकि इन पांचों जिलों में शादी समारोह पर रोक लगी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं ।

 

 

 

 

 

 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें