ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शुरू करें काम धंधा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
(भोपाल) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आने वाले 1 जून से अनलॉक कर दिया जायेगा लेकिन आपको कोरोना संक्रमण को कम करने में अहम भूमिका निभाई है लेकिन आपको अनलॉक होने के बाद “दो गज दूरी मास्क है जरुरी” का पालन करते हुए आपको दो गज की दुरी बनाये रखना है, मास्क लगाकर ही बाहर जाये , समय – समय पर हाथ धोते रहे और कोरोना का टीकाकरण कराना न भूले , शासन की covid-19 के नियमो का पालन करते रहे , बस आपकी इतनी साबधानी से हम कोरोना संक्रमण को खत्म कर कोरोना का नामोनिशान मिटा देंगे।
5 माह का मिलेगा निशुल्क राशन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि मध्यप्रदेश के गरीब परिवार के लोगो को 5 माह का निशुल्क राशन दिया जायेगा । पहले 3 माह के राशन की घोषणा की गई थी लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से गरीब परिवार को 2 माह का निशुल्क राशन की व्यवस्था केंद्र सरकार ने अपनी तरफ से की है इससे कोई भी गरीब को भूख से परेशान होने की जरुरत नहीं है । श्री चौहान ने अधिकारियो को निर्देश दिया है कि गरीबो का अन्न उस तक पहुंच जाये । अगर गरीब को राशन लेने में कोई दिक्कत होती है तो संबंधित अधिकारीयों पर कार्यवाही की जाएगी ।
नाराज तो नहीं हो, मेरे भाइयो और बहनो
शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जब टीकमगढ़ जिले के लोगो से बात की तो उन्होने बोला कि अपने शिवराज भाई से आप गुस्सा तो नहीं हुए, मेरे प्रदेशवासियों मैं जनता हू कि लॉकडाउन में आपको कितनी दिक्कत हुई होगी ।आपका भाई समझ सकता है लेकिन अगर लॉकडाउन नहीं लगाया जाता तो आप जानते ही होंगे की कोरोना संक्रमण से कितनी मौते हो रही थी । कोरोना संक्रमण चारो तरफ तवाही मचाये रखा था और मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता मेरे प्रदेशवासियों की सुरक्षा करना है। आपको कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार ने आपके लिए अनेको प्रयास किये है।
आपका शिवराज मामा आपके साथ खड़ा है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश की सरकार ने आयुष्मान कार्ड से आपका निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई है जिससे आपको 5 लाख तक का निशुल्क इलाज किये जाने की व्यवस्था करवाई गई है । सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण जिन बच्चो के माता – पिता खत्म हो गए है सरकार उन्हें 5 हजार रूपए मासिक पैंशन की योजना लागू की है। श्री चौहान ने आगे बताया की सरकार कोविड उपचार योजना में कोरोना का नि:शुल्क इलाज करवा रही है। उन्होने कहा कि कोरोना से लड़ते भी रहेंगे और काम-धंधा भी करते रहेंगे जिससे आपको कोई दिक्कत न हो।
