कटनी पुलिस के मिशन संबल अभियान की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

कटनी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे मिशन संबल अभियान की सराहना की है। मिशन संबल के तहत कटनी पुलिस द्वारा निर्धन, असहाय और जरुरतमंद लोगों को राशन के पैकेट्स वितरित किये जा रहे हैं। साथ ही उन्हें मास्क और हैण्ड सैनीटाईजर भी पुलिस का अमले द्वारा वितरित किया जा रहा है, जिसकी सराहना मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कटनी पुलिस का जरुरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का अभियान प्रशंसनीय है।

            उल्लेखनीय है कि जिले में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर मिशन संबल प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम निर्धन, असहाय व जरुरतमंदों के चिन्हित कर उनके घरों तक पहुंचकर उन्हें राशन के पैकेट्स उपलब्ध करा रही है।

कैमोर पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी, मिशन संबल के तहत वितरित किया खाद्यान

             पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कैमोर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम अमेहटा में उन्होने मिशन संबल के तहत ग्राम के जरुरतमंद, निर्धन लोगों को खाद्यान्न के पैकेट्स वितरित किये। पुलिस अधीक्षक द्वारा कैमोर थाना अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य  अमेहटा गांव में श्रमधाम स्कूल परिसर में पहुंचकर निर्धन और जरूरतमंद लोगों खाद्यान्न वितरण किया। इस दौरान कैमोर पुलिस के अलावा एसीसी कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने स्कूल परिसर में उपस्थित अधिकारियों के साथ पौधारोपण भी किया और रौपे गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से किए जाने के लिए निर्देश दिए।

 

 

 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें