मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक मुरैना द्वारा रेडक्रॉस मुरैना को 51101 रूपये का चैक प्रदान किया
ग्रामीण बैंक मुरैना के जिला समन्वयक श्री विमल कुमार जैन द्वारा कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास को 51101 रूपये का चैक रेडक्रॉस मुरैना के पक्ष में दान स्वरूप सौंपा गया। वैश्विक महामारी के इस संकट में कलेक्टर ने म.प्र. ग्रामीण बैंक के सभी अधिकारियों के इस दान राशि हेतु आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक कर्नल कुमार, बैरियर चौराहा के प्रबंधक श्री कमलेश कौरव व अधिकारी अजय नाथ शर्मा उपस्थित रहे।
