गरीबों को मिष्ठान बांट कर मनाया लोकसभा सांसद राकेश सिंह का जन्मदिन
(कटनी) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा जबलपुर से लगातार 3 बार से कुशल संसदीय नेतृत्व कर रहे ऊर्जावान यशस्वी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का जन्मदिन कटनी में भाजपा जनोँ ने मेन रोड स्थित सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमानजी जी के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लोगों को मिष्ठान वितरित कर मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि राकेश सिंह जी निरन्तर जन सेवा में तल्लीन रहते हुए भाजपा के “सेवा ही संगठन” के सिद्धांत को आत्मसात कर रहे हैं। संसद में “मुख्य सचेतक” के रूप में श्री सिंह ने अपने कुशल दायित्व का निर्वहन किया है। श्री पायल ने कहा कि कोविड संकट के दौरान राकेश जी स्वयं कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो गए थे इसके बावजूद उन्होनें न सिर्फ जबलपुर वरन पूरे महाकौशल के लिए अथक परिश्रम किया। ऑक्सीजन एक्सप्रेस, रेमडिसिवर ,कोविड सेंटर्स आदि का निर्माण करा कर पीड़ित मानवता की सेवा की। आज कटनी में श्री सिंह के यशस्वी जीवन तथा इसी तरह सदैव हम सभी को अपना मार्गदर्शन देने की कामना के साथ हनुमानजी के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, लक्ष्मण वीरवानी, सुरेश रोचलानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, विमल साहू,।ओमप्रकाश, बल्ली सोनी, संतोष पटेल, सोनू बहरे, मनीष त्रिसोलिया, पवन यादव, नरेश स्वर्णकार, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट : मतीन खान, कटनी

