ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी कार्यालय में लगी रहस्यमयी आग
पुलिस अधीक्षक ने दिया निष्पक्ष जांच का अश्वासन
(टीकमगढ़) मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय मे सुबह 4-5 बजे के लगभग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी टीकमगढ़ कार्यालय में रहस्यमय तरीके से आग लगी। जब तक अग्निरोधक यंत्रो के द्वारा आग पर काबू पाया गया तब तक कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। जिला स्वास्थ अधिकारी से जब हमारे संवाददाता ने कार्यालय में लगे कैमरों के बारे में पूछा तो उन्होंने चौकाने वाला जबाब देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरों को ख़राब कर दिया गया था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व खरगापुर विधायक राहुल लोधी जी ने स्वास्थ्य विभाग पर भ्र्ष्टाचार की जांच की मांग की थी। कुछ समय पूर्व ही सांसद वीरेंद्र खटीक ने भा.ज.पा नेता मनोज देवलिया को स्वास्थ्य विभाग में बतौर सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया था। जब हमने उनसे इस घटना के सम्बन्ध में बात की तो उन्होंने बड़े षड्यंत्र होने की संभावना व्यक्त की। बिजली विभाग के जाच अधिकारी ने किसी भी तरह के शॉर्ट सर्किट की आशंका से इंकार किया है। पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच का अश्वासन दिया है किंतु आग लगने का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है।
रिपोर्ट : पुष्पेंद्र यादव जिला ब्यूरो टीकमगढ़

