समिति प्रबंधक और केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध हुई एफआईआर
रबी उपार्जन वर्ष 2020-21 के तहत सहकारी समिति राजनगर के समिति प्रबंधक रामस्वरूप पटेल और खजवा खरीदी केन्द्र क्रमांक 1 के प्रभारी भागीरथ पटेल द्वारा किसानों से तुलाई की राशि नियत दर से ज्यादा लेने और निर्धारित से अधिक मात्रा में गेहूं लेने की शिकायत पर राजनगर थाना में धारा 420, 34 ताहि में प्रकरण पंजीबद्ध कर एफआईआर दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता रमाकांत दीक्षित द्वारा केन्द्र में अनियमितता के संबंध में जिला कलेक्टर को दूरभाष पर शिकायत की गई थी। कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अधिकारियों से शिकायत की जांच कराई और शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राकेश कुमार कन्हौआ द्वारा संबंधितों के विरूद्ध एफआईआर करवाई गई है।
