ब्रेकिंग न्यूज : ग्राम पंचायत सिजहरा मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, सीईओ की अनदेखी से जनता परेशान
सिजहरा ग्राम पंचायत में पात्रों को नहीं मिला आवास योजना का लाभ- सीईओ की मौन स्वीकृति से कर्मचारियों के हौसले बुलंद
(बरही) जनपद पंचायत विजयराघगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिजहरा में हो रहा है भारी भ्रष्टाचार। सचिव सरपंच के द्वारा प्रधानमंत्री आवास के तहत गरीबों की गिर रही है झोपड़ी। बड़े अमीरों के बन रहे हैं महल। एक समग्र आईडी में आ रहे 2-2 आवास। ग्राम पंचायत सिजहरा में सचिव सरपंच के द्वारा अलग से बनाए गए नियम। एक आईडी में आ सकते हैं 4-4 आवास। सचिव ऋषि निगम एवं सहायक सचिव केशव प्रसाद विश्वकर्मा एवं (रामसखा विश्वकर्मा) सरपंच पति के द्वारा बोला जा रहा है कि आईडी से कोई लेना देना नहीं है l एक आईडी में 4-4 आवास आ सकते हैं वही दूसरी ओर गरीबों के लिए यही कर्मचारी बोलते हैं कि आईडी अलग-अलग करवाओ तभी आवास योजना का लाभ ले पाओगे। सचिव सरपंच के द्वारा यह भी बोला जा रहा है कि जिस किसी गरीब के घर में मोटर साइकिल है उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा और वही दूसरी ओर उन्हीं के द्वारा ऐसे बड़े लोगों को आवास दिया जा रहा हैं जिनके पास 2-2 ट्रैक्टर ,10-10 एकड़ जमीन है उनके आईडी में 4-4 अवास दिये जा सकते हैं। ग्राम वासियों ने कलेक्टर महोदय से अपील की है कि इसकी निष्पक्षता से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए एवम गरीबों को जिनके पास रहने को मकान नहीं है , झोपड़ी है उनको आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
रिपोर्ट : मुकेश कुमार बर्मन, बरही
