हमारी भी सुनो सरकार : टेंट व्यवसायीयों की मार्मिक अपील

कटनी टेंट व्यवसायियों ने विद्यांचल गार्डन में आयोजित की आवश्यक बैठक

(कटनी) कोरोनावायरस कॉल के चलते विगत 1 वर्ष से टेंट व्यवसायी आर्थिक स्थिति से बदाहाल होते जा रहे हैं। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए कटनी जिला कैंट व्यापारी संघ ने एक मीटिंग का आयोजन किया और अपनी समस्याएं रखीं। कोरोना प्रोटो काल के चलते किसी भी पारिवारिक या धार्मिक आयोजन के लिए प्रतिबंध लगा हुआ है और अधिकतम उपस्थिति कोरोनावायरस के चलते 20 लोगों की स्वीकृत की जाती है। टेंट व्यवसायियों ने बहुत सारे मैरिज गार्डन किराए पर लिए हुए हैं और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बैंक से लोन भी ले रखा है। विगत 1 वर्ष से व्यापार ना चलने के कारण लोन की ब्याज भर भी नहीं चुका पा रहे हैं न ही किराए पर लिए हुए गार्डन का किराया दे पा रहे हैं। टेंट व्यापार एक ऐसा व्यापार है जिसके अंतर्गत बहुत सारे लोगों को रोजगार मिलता है टेंट व्यवसाय से जुड़े हुए समस्त लोग बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।टेन्ट व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री से लगभग 200 लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। इस मीटिंग प्रमुख रुप से बालमुकुंद गुप्ता, हरजीत भाई, हेतराम बर्मन, संजू सराओगी, हरचरण सिंह खनूजा, रामू रजक, सौरभ नायक, सुकृति जैन, अंशु मिश्रा, पप्पू गुप्ता एवं संजय भाई उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट : मतीन खान के साथ जावेद खान

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें