ब्रेकिंग न्यूज : फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश टेंट एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

(कटनी) फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश टेंट एसोसिएशन के सचिव राजू रजक के नेतृत्व में कटनी के टेंट व्यापारियों एवं कटनी का विकास एवं संघर्ष ग्रुप के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम कटनी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मे मुख्य रुप से शादी विवाह व अन्य आयोजनों में उपलब्ध स्थल में 50% लोगों की अनुमति प्रदान किए जाने और इससे संबंधित समारोह स्थल में प्रशासन का प्रतिनिधि नियुक्त करने का आग्रह किया हैं। सभी लोगों ने कोरोना गार्डलाइन (प्रोटोकॉल) का पूर्ण पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किये जाने को कहा है। उन्होंने मांग की है कि टेंट लाइट का व्यवसाय 2 वर्षों से बंद पड़ा है अतः उनके बिजली के बिल व टैक्स माफ किया जावे और शासन की ओर से जैसा कि अन्य लोगों को राहत प्रदान की जा रही है टेंट व्यवसाईयों को भी राहत प्रदान की जाए । इन सब मांगों के लिए माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। उक्त अवसर पर मुख्य रुप से राजीव रजक, सौरभ नायक, सुकीर्ति जैन, वेंकटेश्वर गौर, पुत्तू दीक्षित, अंशु मिश्रा, मनजीत सिंह, मनोज निगम
आदि उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट: मतीन खान, कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें