ब्रेकिंग न्यूज़ : रेत के खेल में मुख्यमंत्री शिवराज का फार्म , खराब कर रहीं हिनौता पुलिस
अवैध रेत उत्खनन का माफिया राज आखिर कैसे खत्म होगा ?
(भोपाल) बुंदेलखंड में अवैध उत्खनन और पुलिस पर वसूली के आरोप लग रहे हैं। छतरपुर जिले में थाना हिनौता के थाना प्रभारी अतुल दीक्षित पुलिस ड्यूटी छोड़ अवैध उत्खनन में मस्त है l लगता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रेत माफियाओं को ध्वस्त करने का सपना पूरा नहीं हो सकता क्योंकि पुलिस ही स्थानीय नेताओं के दबाव में लेनदेन करके नतमस्तक होगी तो कार्रवाई कौन करेगा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेत माफियाओं के खिलाफ फुल फॉर्म में है l वही चंदला विधानसभा क्षेत्र में थाना हिनौता के थाना प्रभारी अतुल दीक्षित सीएम शिवराज के फॉर्म को बर्बाद करने में तुले हैl हिनौता थाना क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन जोरों से चल रहा है और पुलिस मुखबिर की सूचना मिलने पर भी कार्यवाही के लिए या रेत परिवहन रोकने के लिए नहीं जाती है l क्षेत्रवासियों ने रेत परिवहन की ऐसी घटनाओं को देखते हुए हिनौता पुलिस से बात की तो उन्होंने कहा की नौकरी में ऐसा करना पड़ता है जब क्षेत्र वासियों ने ऊपर बैठे हुए अधिकारियों को सूचित किया तो उन्होंने कहा इस विषय पर मैं बात करूंगा। पुलिस और रेतमाफियाओं की सांठगांठ खुलकर उजागर हो रही है, अब हिनौता पुलिस की कमियों को कौन पूरा करेगा या फिर ऊपर बैठे हुए जिम्मेदार अधिकारी इन कमियों पर पूर्णतः कार्यवाही करेंगे यह देखने वाली बात होगी।
रिपोर्ट: पंकज पाराशर छतरपुर
