ब्रेकिंग न्यूज : समस्त भारत में पदाधिकारियों की होगी घोषणाएं – श्री वलेजा

अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार

(भोपाल) अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वलेजा वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज सनपाल अधिवक्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गयी कि पूरे भारत मे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों की घोषणा निरन्तर जारी है। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश लखनऊ से अधिवक्ता रचना रिया मिश्रा जी को राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तरप्रदेश महिला प्रकोष्ठ साथ ही राजस्थान जयपुर से अधिवक्ता रचना मान को प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की घोषणा की गई है। उन्होँने बताया कि जल्द ही महाराष्ट्र , मुम्बई, छत्तीसगढ़ में भी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा जानकारी दी गयी के हजारों अधिवक्ताओ के द्वारा अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच-भारत मे सदस्यता ली गयी है।

अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच-भारत का उद्देश्य केवल अधिवक्ता सम्मान, सुरक्षा, कल्याण ही है। अधिवक्ताओ के हितों हेतु स्वास्थ बीमा की याचिकाएं न्यायालय में विचाराधीन है।
सभी अधिवक्ताओ को एकजुट होने का संदेश समाचार पत्र चौथे स्तम्भ के माध्यम से दिया जा रहा है जिससे अधिवक्ताओ हित हेतु आवश्यक मांगे जल्द पूरी हो सके।

रिपोर्ट : मतीन खान

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें