कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण

कार्य में संलग्न टीम को किया प्रेरित, दिये आवश्यक निर्देश

नागरिकों से संवाद कर बताया टीके का महत्व

कटनी  जिले में 21 जून से वेक्सीनेशन का महा-अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में प्रारंभ हुआ। वेक्सीनेशन कार्य में जिले में कुल 131वेक्सीनेशन केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न वेक्सीनेशन सेन्टरर्स का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने वेक्सीनेशन कार्य में संलग्न टीम से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होने कार्य में संलग्न टीम को प्रेरित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी संबंधितों को दिये।

            अपने विजिट में सबसे पहले कलेक्टर श्री मिश्रा पुरानी कचहरी परिसर में संचालित टीकाकरण केन्द्र पहुंचे। जहां पर वेक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन कार्य के संबंध में जानकारी ली। वहीं टीकाकरण कराने पहुंचे नागरिकों से भी कलेक्टर ने चर्चा कर उनका फीडबैक लिया। कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य में जुटे अमले को वेक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने टीम को प्रोत्साहित भी किया।

            पुरानी कचहरी परिसर के बाद कलेक्टर ने नालंदा स्कूल सिविल लाईन, एमजीएम हॉस्पिटल के वेक्सीनेशन केन्द्रों का भी विजिट किया। जिसके तिलक कॉलेज पहुंचकर वहां किये जा रहे वेक्सीनेशन कार्य की भी जानकारी ली। तिलक कॉलेज में टीकाकरण के लिये पहुंचने वाले नागरिकों के लिये किये जा रहे पंजीकरण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। उन्होने नागरिकों से भी चर्चा कर उनके आस-पड़ोस में भी लोगों को वेक्सीनेशन के लिये प्रेरित करने की बात कही। इसके साथ ही श्री मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत कन्हवारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किये जा रहे वेक्सीनेशन कार्य का भी निरीक्षण किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें