दूसरो से नही ली सीख, फिर 10 लोगो के घर पहुचा चालान

(कटनी) विगत दिवस ही बिना मास्क के शहर में घूमने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन की धाराओं में चालान नोटिस घर पहुचाया गया था किन्तु कुछ नागरिकों ने उनसे सीख ना लेते हुए वही गलती दोहरा दी। वो पुलिस से तो बचे लेकिन पुलिस की तीसरी निगाह सीसीटीवी कैमरे से नही बच सके। फिर 10 लोगो के घर नोटिस पहुचाया गया। दरअसल पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी द्वारा लगातार शहर के नागरिकों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है तथा आमजन को जागरुक भी किया जा रहा है। यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि जिले के समस्त थाना क्षेत्रों द्वारा मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेन्स का पालन करने की अपील की जा रही है एवं उल्लंघन करने पर कार्यवाही भी की जा रही है। इसी तारतम्य में आज पुनः 10 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई जो निरंतर चलेगी।

रिपोर्ट : मतीन खान कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें