ब्रेकिंग न्यूज : एसीसी कंपनी ने फिर किया बच्चों की जान के साथ खिलवाड़

दुर्गंध में रहने को मजबूर हैं आदिवासी बस्ती के रहवासी

(कैमोर) मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र कैमोर में स्थापित एसीसी कंपनी हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है।एसीसी एक ओर जहां क्षेत्रवासीयों के लिये स्वास्थ एवं सुरक्षा के लिए बहुत सारे कड़े नियम कानून का दिखावा करती है वही स्वयं के लिये कोई भी नियम कायदे निर्धारित नहीं किए गए है। ऐसा ही एक मामला विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम मेहगांव में देखना को मिला है जहां पर एसीसी कंपनी ने अपनी लेबर कालोनी का कचड़ा आदिवासी बस्ती में डंप किया है। कचड़े की दुर्गध के कारण लोग परेशान हो रहे है। खाली मैदान जिसमे बच्चे खेलने जाते थे इस मैदान में, दुर्गंध के कारण बच्चो ने मैदान में खेलने जाना बन्द कर दिया है।
एक ओर जहा कंपनी का सी एस आर विभाग कुपोषित बच्चो को सेहतमंद बनाने के लिए कैंप लगाकर जागरूक करने का ढोंग करता है वही दूसरी ओर कंपनी के अधिकारी बस्ती में कचरा फेकवाकर बच्चो को बीमार कर रहे है। आदिवासीयों व उनके बच्चो की सेहत से खिलवाड़ कर रही कंपनी की मानसिकता से ग्रामवासी बेहद चिंतित और आक्रोशित हैं। ग्रामवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि जिस प्रकार अधिकारी एसीसी बंगलो के आसपास की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं उसी प्रकार ग्राम वासियों की स्वछता एवं सुरक्षा के प्रति भी गंभीरता से ध्यान दें। क्षेत्र की जनता ने शासन के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि ग्रामवासियों के स्वास्थ एवं सुरक्षा के हितों को ध्यान में रखते हुए एसीसी कम्पनी को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं।

रिपोर्ट : आरिफ खान, कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें