MP 10th Board Result 2021: मध्यप्रदेश दसवीं बोर्ड का रिजल्ट 14 जुलाई को शाम 4 बजे होगा घोषित
(भोपाल) माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट (10वीं) परीक्षा और हाईस्कूल (अंध, मूक बधिर श्रेणी) के परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। मंडल ने विद्यार्थी और अभिभावकों के लिए विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम जानने की सुविधा उपलब्ध करायी है अभिभावक एमपी बोर्ड के पोर्टल
https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in और www.mpresults.nic.in, जागरण प्रकाशन की वेबसाइट www.jagranjosh.com इंडिया टुडे ग्रुप की वेबसाइट https://www.aajtak.in और https://www.indiatoday.in, नेटवर्क 18 की वेबसाइट www.news18.com और www.hindi.news18.com और एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स की वेबसाइट www.livehindustan.com पर परीक्षा परिणाम देखें।
मोबाइल एप पर देखे परीक्षा परिणाम
सभी विद्यार्थी MPBSE MOBILE ऐप या MP Mobile ऐप पर ‘Know Your Result’ का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक और आवेदन क्रमांक दर्ज कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।
हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी हो सकते है परीक्षा में शामिल
माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी (व्यवसायिक) वर्ष 2021 के परीक्षा परिणमों की घोषणा के उपरांत अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए 01 अगस्त से 10 अगस्त तक आनलाईन पंजीयन करा सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 सितम्बर से 25 सितम्बर के मध्य हाई स्कूल हायरसेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी (व्यवसायिक) की विशेष परीक्षाओं का आयोजन मण्डल द्वारा निधारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा। परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी 01 से 10 अगस्त तक परीक्षा के लिए आनलाईन पंजीयन करा सकते है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, हाईस्कूल (अंध, मूक बधिर श्रेणी) परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को शाम 4 बजे घोषित किए जा रहे हैं। pic.twitter.com/4CkiUiL9ge
— School Education Department, MP (@schooledump) July 12, 2021
