सीएमओ द्वारा वार्षिक कार्ययोजनाओं में करोड़ों के कार्य प्रस्तावित

सीएमओ नगर पालिका परिषद नौगांव द्वारा पीएम आवास योजना का किया गया निरीक्षण

(भोपाल) बुंदेलखंड विकास कार्यों से शहरी क्षेत्रों का विकास हो रहा है l छतरपुर जिले की नगर पालिका परिषद नौगांव में विकास कार्य प्रगति पर है l सीएमओ निरंकार पाठक द्वारा अनुकरणीय पहल की शुरुआत कर उनके द्वारा लोगों के घर घर पहुंच कर जन समस्याएं सुनी जा रही है।, उन्होने जिला शहरी विकास प्राधिकरण छतरपुर में जिला परियोजना अधिकारी रहकर कार्य किया है l उनके प्रयासों से नगर पालिका परिषद नौगांव में पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है, पेंडिंग शिकायतों को छांट कर स्वयं दिशा निर्देश देकर जन हितेषी कार्य कर रहे हैं। पेयजल की सप्लाई की जा रही है l जनता को अपनी समस्या को लेकर परेशान नहीं होना पड़ रहा है l नवीन विकास के कार्य प्रगति पर है l सीएमओ निरंकार पाठक पेंडिंग पड़ी शिकायतों का समाधान कर रहे हैं, शहर में सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है l उन्होंने नगर पालिका परिषद नौगांव के कर्मचारियों को हिदायत दी कि जनता के काम समय पर करें, शिकायत करने वालों का संपर्क नंबर शिकायत पर दर्ज कर निराकरण होने के बाद तत्काल शिकायतकर्ता को सूचित करें l इसके साथ ही सीएमओ निरंकार पाठक द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण भी किया जा रहा है l नई वार्षिक कार्ययोजनाओं में करोड़ों रुपयों के अनेकों विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। सुंदर और स्वच्छ शहर बनाने के लिए लगातार संकल्पित कार्य किए जा रहे हैं l केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीएमओ निरंकार पाठक की प्रशंसा की गई l जनता के दुख दर्द में सहभागी बनकर उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें