प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली राशि से पक्का घर मिलने से फूला नहीं समा रहा सेन परिवार
(कटनी)- प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली राशि से पक्का घर में रहने से खुश ग्राम पहाड़ी कटनी के रामकुमार सेन का पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है। रामकुमार ने बताया कि पहले मेरा खपरैल का कच्चा घर था और बरसात के समय जगह-जगह से पानी टपकने लगता था। रात मुश्किल से बीतती थी, सारी रात खटिया इधर से उधर खिसकाने में व्यतीत होती थी।
घर गृहस्थी का सामान भी भीगने से खराब हो जाता था। मेहमानों के आने पर भी शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी, लेकिन भला हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिनकी मेहरबानी से मुझे अपनी बाकी की जिंदगी पक्के घर में गुजारने का मौका मिला। खुद का पक्का घर होने का सुखद अहसास की अनुभूति का आनंद अलग है।
