लीसा परियोजना के अंतर्गत स्थानीय किसानों को मिला धान के प्रजनक बीज के साथ तकनीकी सहयोग

Advertisement

(कैमोर) एसीसी लिमिटेड कैमोर सीमेंट वर्क्स के डायरेक्टर प्लांट के.आर. रेड्डी के मार्गदर्शन में एसीसी ट्रस्ट कैमोर द्वारा संचालित लीसा परियोजना के अंतर्गत खेती को लाभकारी एवं सुलभ बनाने की दिशा मे कम लागत मे उन्नतिशील कृषि हेतु स्थानीय किसानों को कृषक समूहों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। जैविक खेती के साथ-साथ वर्ष भर नई तकनीकी को सरल तरीके से किसानों तक पहुंचाने हेतु नियमित कृषक समूहों की बैठक एवं समय-समय पर प्रशिक्षण-सह-भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर प्रदर्शन फार्म का विकास किया जा रहा है।
इसी दिशा मे कम लागत में अधिक उत्पादन को दृष्टिकोण रखते हुए धान की खेती हेतु श्री विधि अपनाने के लिए किसानों को विगत दिवस प्रोत्साहित किया गया एवं इस विधि की सम्पूर्ण जानकारी किसानों के साथ साझा किया गया। परियोजना के अंतर्गत कृषक समूह से जुड़े किसानों में से इच्छुक 125 लाभार्थियों को धान की दो प्रजनक किस्म के बीज (पीबी-01 एवं जेआर–201) निःशुल्क उपलब्द्ध कराए गये है ताकि ये किसान बीज के लिए आत्मनिर्भर बने। साथ ही किसानों को बहु-वर्षीय अरहर की खेती हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत कुल 40 कृषकों को देशी किस्म का अरहर दिया गया है। दिए गए बीज से प्रत्येक किसान कम से कम 50 पौधे तैयार कर पायेगा। इस नस्ल के पौधे कम से कम 5 साल तक जीवित रहते है एवं प्रति पौधा 5 से 6 किलो अरहर, 6 माह में उत्पादन के तौर पर देता है जिससे किसान स्वयं के लिए बीज बचा सकेंगे एवं परिवार की खाद्य सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर पाएंगे। इस कार्यक्रम मे एसीसी ट्रस्ट कैमोर सी.एस.आर. हैड श्रीमती ऐनेट बिश्वास के मार्गदर्शन में मनीष शर्मा, अमित बाग, अमित कुमार सोनी, अयोध्या तिवारी व परमलाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

रिपोर्ट : आरिफ खान

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें