ब्रेकिंग न्यूज़ : मध्यप्रदेश में 25 जुलाई को आयोजित होगी राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021

Advertisement

परीक्षा केन्द्रों के लिये जिला मजिस्ट्रेट श्री मिश्रा ने जारी किया धारा 144 के तहत आदेश

(कटनी)  मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 25 जुलाई को होगा। इस दौरान परीक्षा के लिये आवश्यक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा ने दण्ड संहिता की धारा 144 के अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेश 25 जुलाई 2021 को परीक्षा के कार्य समाप्ति अवधि के लिये प्रभावशील होगा।

            राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के तहत 25 जुलाई को कटनी जिले में जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल चाका, सेक्रेड हार्ट इंगलिश मीडियम स्कूल बस स्टेण्ड, नालंदा स्कूल सिविल लाईन, गवर्नमेन्ट एक्सिलेन्स स्कूल माधवनगर, किड्स केयर हायर सेकेण्डरी स्कूल कटनी, कटनी आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज कटनी, तिलक कॉलेज कटनी, सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल कटनी, शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल झिंझरी कटनी में परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। जिसमें 100 मीटर की परिधि में परीक्षा कार्य में संयोजित तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी एवं परीक्षार्थी के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।

            जारी आदेश के तहत राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थल में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के हथियार, लाईटर, माचिस, अस्त्र-शस्त्र, मोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, आग्नेय व विस्फोटक पदार्थ इत्यादि लेकर नहीं जा सकेंगे। उक्त सामग्री पूर्णतः निषेध रहेगी।

            ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति हथियार, लाठी, झण्डा लेकर नहीं जा सकेंगे। कोई भी व्यक्ति आग्नेय शस्त्र, धारदार हथियार, बांस, बल्लम, फरसा, भाला आदि लेकर नहीं घूमेगा और न ही उसका प्रदर्शन करेगा। कोई भी व्यक्ति एैसा कार्य नहीं करेगा जिसके कारण उक्त आयोजित परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न हो।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें