22 जुलाई को वेक्सीनेशन महा-अभियान के तहत कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के लिये होगा टीकाकरण
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित किये गये 65 टीकाकरण केन्द्र
कटनी – जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 22 जुलाई को जिले में वेक्सीनेशन महा-अभियान के तहत कोवीशील्ड वेक्सीन की पहली और दूसरी डोज के टीकाकरण के लिये विशेष कैम्पेन चलाया जायेगा। 22 जुलाई गुरुवार को जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित किये गये 65 टीकाकरण केन्द्रों में कोवीशील्ड वेक्सीन के पहले और सेकेण्ड डोज का वेक्सीनेशन होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिये निर्धारित सभी केन्द्रों में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से टीकाकरण किया जायेगा। जिसमें नागरिक आधार कार्ड या अन्य कोई शासकीय फोटो पहचान पत्र के साथ केन्द्र में ही पंजीयन कराकर अपना वेक्सीनेशन करा सकते हैं।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिये जिला प्रशासन द्वारा 65 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इन केन्द्रों में 22 जुलाई की सुबह 10 बजे से कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के लिये टीकाकरण का कार्य प्रारंभ होगा।
बड़वारा और बरही क्षेत्र में 11 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 22 जुलाई को बड़वारा और बरही क्षेत्र में 11 केन्द्र वेक्सीनेशन के लिये चिन्हित किये गये हैं। इनमें बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित केन्द्रों में सामु0 स्वा0 के0 बड़वारा, पंचायत भवन पठरा, फॉरेस्ट चौकी भुड़सा, पंचायत भवन विलायतकला, पंचायत भवन रोहनिया, पंचायत भवन गणेशपुर, पंचायत भवन विलायतखुर्द और पंचायत भवन निगहरा में वेक्सीनेशन कार्य किया जायेगा।
वहीं बरही क्षेत्र के लिये निर्धारित तीन केन्द्रों में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बरही, पंचायत भवन सुतरी और पंचायत भवन बुजबुजा में कोवीशील्ड वेक्सीन के पहले और दूसरे डोज का वेक्सीनेशन कार्य किया जायेगा।

बहोरीबंद क्षेत्र में 10 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 22 जुलाई को आयोजित होने वाले कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के लिये विशेष कैम्पेन के लिये बहोरीबंद क्षेत्र अंतर्गत 10 केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। इनमें शासकीय कन्या शाला बहोरीबंद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्लीमनाबाद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेवरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाकल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बचैया, ग्राम पंचायत भवन हिनौता, ग्राम पंचायत भवन ककरेहटा, ग्राम पंचायत भवन अमोच और ग्राम पंचायत भवन मोहतरा में कोवीशील्ड के फर्स्ट और सेकेण्ड डोज के लिये वेक्सीनेशन सत्र का आयोजन होगा।
ढ़ीमरखेडा क्षेत्र में 14 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 22 जुलाई को कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के लिये विशेष कैम्पेन के तहत ढीमरखेड़ा क्षेत्र 14 केन्द्र वेक्सीनेशन के लिये चिन्हित किये गये हैं। इनमें सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल उमरियानपान थाना के पास, शासकीय माध्यमिक शाला पडरभटा, शासकीय माध्यमिक शाला धरवारा, शासकीय माध्यमिक शाला सहलावन पिपरिया, शासकीय माध्यमिक शाला महनेर, शासकीय माध्यमिक शाला पिपरिया शुक्ल, शासकीय माध्यमिक शाला झिन्ना पिपरिया, शासमीय माध्यमिक शाला खमतरा, शासकीय माध्यमिक शाला मुरवारी, शासकीय माध्यमिक शाला परसेल, शासकीय कन्या स्कूल सिलौंड़ी, शासकीय माध्यमिक शाला कछारगांव बड़ा और शासकीय माध्यमिक शाला दशरमन में भी कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज का टीका लगाया जायेगा।
कटनी, कन्हवारा क्षेत्र में 11 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 22 जुलाई को कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के लिये को कन्हवारा क्षेत्र अंतर्गत 11 केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। इनमें में प्रा0 स्वा0 के0 कन्हवारा, खरखरी पंचायत भवन, हरदुआ पंचायत भवन, हिरवारा पंचायत भवन, हीरापुर कौडि़या कन्या शाला भवन, बड़ेरा पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी, गुलवारा प्राथमिक शाला भवन, भनपुरा-2 पंचायत भवन, पिपरौंध पंचायत भवन और तखला पंचायत भवन में भी कोवीशील्ड वेक्सीन की दूसरी डोज लगाई जायेगी।

रीठी क्षेत्र में 10 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 22 जुलाई को कोवीशील्ड के फर्स्ट और सेकेण्ड डोज के वेक्सीनेशन के लिये को रीठी क्षेत्र अंतर्गत 10 केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। इन केन्द्रों में शासकीय कन्या मा0 शा0 रीठी, बालक माध्यमिक शाला रीठी, शासकीय उ. मा. विद्यालय बिलहरी, कन्या माध्यमिक शाला बिलहरी, माध्यमिक शाला घुघरा, माध्यमिक शाला करहैया कला, प्राथमिक शाला टिहकारी, माध्यमिक शाला कैना, प्राथमिक शाला खरखरी और प्राथमिक शाला मुहास में कोवीशील्ड के पहले और दूसरे डोज के लिये टीकाकरण किया जायेगा।
विजयराघवगढ़ क्षेत्र में 9 स्थानों पर टीकाकरण किया जायेगा
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 22 जुलाई को कोवीशील्ड वेक्सीन के पहले और दूसरे डोज के लिये को विजयराघवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 9 केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। इनमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विजयराघवगढ़, एवरेस्ट स्कूल कैमोर, ग्राम पंचायत भवन डोकरिया, शाला भवन सिंगौड़ी, प्राथमिक शाला भवन देवराकलां, उप स्वास्थ्य केन्द्र बंजारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घुन्नौर, पंचायत भवन अमेहट और प्राथमिक शाला भवन झिरिया में भी कोवीशील्ड वेक्सीन के पहले और दूसरे डोज के लिये टीकाकरण किया जायेगा।

