क्षतिग्रस्त ओव्हर ब्रिज की मरम्मत होने तक बरतें सभी सुरक्षात्मक सावधानियां
विधायक, कलेक्टर और एसपी ने किया लमतरा के क्षतिग्रस्त ओव्हर ब्रिज साईडवॉल का निरीक्षण
कटनी – गुरुवार को विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने लमतरा फाटक स्थित ओव्हर ब्रिज का विजिट किया। कटनी शहडोल मार्ग पर बारिश के कारण लमतरा फाटक के ओव्हर ब्रिज की सड़क की क्षतिग्रस्त हुई साईडवॉल का एनएचएआई, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने एनएचएआई और संबंधित विभाग के अधिकारियों को को ब्रिज की क्षतिगस्त साईडवॉल की मरम्मत होने तक वैकल्पिक सड़क तथा यातायात संबंधी सभी सुरक्षात्मक सावधानियों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर लमतरा बायपास रेल्वे ओव्हर ब्रिज के एप्रोच रोड की साईडवॉल गतदिवस बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद से सभी सुरक्षात्मक प्रबंधों के बाद सड़क के एकांगी मार्ग से यातायात जारी कराया गया है। विधाकय श्री जायसवाल, कलेक्टर श्री मिश्रा और एसपी श्री अवस्थी ने ने ओव्हर ब्रिज के पास मार्ग की क्षतिग्रस्त साईडवॉल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त साईडवॉल की मरम्मत और अर्थफिलिंग का कार्य तेजी से कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। विधायक श्री जायसवाल के सुझाव पर कलेक्टर और एसपी ने ओव्हर ब्रिज सड़क के समानान्तर नीचे से जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर रेल्वे के अधिकारियों से चर्चा कर यथोचित् व्यवस्था बहाल करने की बात कही।
विधायक श्री जायसवाल ने क्षतिग्रस्त ओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसी पर कठोर कार्यवाही एवं जल्द से जल्द निर्माण एवं सुधार कार्य प्रारंभ करने तथा तब तक स्थानापन्न मार्ग की मरम्मत करते हुए आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होने बताया कि पूर्व में यह मार्ग एवं ओवर ब्रिज एमपीआरडीसी द्वारा बनवाया गया था। वर्तमान में एनएचएआई को दे दिया गया है, लेकिन मेंटेनेंस गारंटी में अभी पुरानी एजेंसी ही काम करेगी। बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं मार्ग एवं ओवर ब्रिज को ध्यान में रखते हुए 2019 एवं 20 में लगाए गए विधानसभा प्रश्नों एवं उन पर अधिकारियों द्वारा दिए गए जवाबों को ध्यान में रखते हुए विधायक श्री जायसवाल ने संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कटनी शैलेष कन्हैया तिवारी, एसडीएम बलबीर रमन, सीएसपी शशिकांत शुक्ला, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, टीआई कुठला थाना विपिन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

