स्काउट गाईड द्वारा अंकुर कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनकेजे में किया गया पौधारोपण का कार्य

Advertisement

(कटनी)  भारत स्काउट गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ कटनी के तत्वाधान में अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं संरक्षण अभियान माह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यू कटनी एनकेजे विद्यालय परिसर में स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने संस्था के प्राचार्य सुमन लता चौहान की उपस्थिति में पौधारोपण कर ट्री गार्ड  लगाकर उन्हें सुरक्षित किया किया गया। इसके साथ ही पूर्व में रोपित पौधों की संरक्षण, पौधों के आसपास की खरपतवार हटाकर पौधों के आस पास सफाई की गई और आवश्यकतानुसार पौधों के विकास के लिये मिट्टी इत्यादि भी डालने का कार्य किया गया।

वृक्षारोपण एवं संरक्षण अभियान कटनी जिले के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में स्काउट गाइड दलों द्वारा विद्यालय परिसर अपने घर के आस-पास पार्क आदि स्थानों पर प्रतिदिन पौधारोपण एवं संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं एवं रोपित पौधों को वायुदूत ऐप में अपलोड किए जा रहे हैं। विगत वर्षों में रोपित पौधों का संरक्षण जैसे रोपित पौधों के आसपास की खरपतवार को दूर करना मिट्टी डालना पशुओं से सुरक्षा हेतु बागड़ आदि की व्यवस्था संबंधी कार्य का  रोवर रेंजर द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। इस अवसर विभिन्न विद्यालयों की स्काउट गाइड रोवर रेंजर यूनिट लीडर सहित संस्था के प्राचार्य सुमनलता चौहान, जिला सचिव एलके गर्ग, विद्यालय स्टाफ रमेश शाह सहित स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें