प्रधानमंत्री आवास के लिए भटका रहे है महिला को

अधिकारियों की उदासीनता एवं लापरवाही जन चर्चा का विषय

(बरही) गत दिवस आए तूफान में ग्राम इटोरा बरही में रहने वाली श्रीमती सीताबाई के कच्चे घर की छत उड़ गई तथा बारिश से घर की गृहस्थी का सामान गीला व खराब हो गया। कच्चे घर में रह रहे बेटे सहित परिवार के लोग तो सकुशल हैं किंतु गरीबी रेखा में नाम होने के बावजूद भी महिला को प्रधानमंत्री आवास के लिए भट्काया जा रहा है, ना तो आवास की स्वीकृति मिल रही है और ना ही कोई मदद। श्रीमती सीताबाई गौतम कच्चे घर में रहने के लिए मजबूर हैं।

उन्होंने बताया कि पति राम नारायण गौतम के निधन के उपरांत उन्होंने अनेक प्रयास किए किंतु पीएम आवास के लिए स्वीकृति नहीं मिली है। अधिकारियों की उदासीनता एवं लापरवाही जन चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रीमती सीताबाई गौतम ने उच्च अधिकारियों से शीघ्र ही पीएम आवास की स्वीकृति दिलाए जाने की मांग की है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें