27 जुलाई को गर्भवती महिलाओं के लिये आयोजित होंगे विशेष कोविड टीकाकरण सत्र

Advertisement

9 केन्द्रों पर किया जायेगा वेक्सीनेशन कार्य

कटनी  जिले में कोविड-19 वेक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा। जिसमें गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये वेक्सीनेशन किया जायेगा। मंगलवार को इस टीकाकरण के विशेष कैम्पेन के लिये 9 वेक्सीनेशन कैम्प आयोजित होंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने समस्त गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर अपना कोविड वेकसीनेशन जरुर करायें। गर्भवती महिलायें आगे आयें, कोविड-19 का टीका जरुर लगवायें।

27 जुलाई को जिले के लिये निर्धारित 9 वेक्सीनेशन केन्द्रों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा गर्भवती महिलाओं के लिये उपलब्ध रहेगी। जिसमें आधार कार्ड या अन्य कोई भी शासकीय फोटो पहचान पत्र के साथ पंजीयन कराकर वेक्सीनेशन कराया जा सकता है।

निर्धारित केन्द्रों के अनुसार शहरी क्षेत्र में जिला चिकित्सालय कटनी में विशेष कैम्प आयोजित होगा। जहां पर गर्भवती महिलाओं को कोविड-19संक्रमण से बचाव के लिये वेक्सीन लगाई जायेगी।

वहीं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही, सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्हवारा में गर्भवती महिलाओं के लिये विशेष रुप से टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें